प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला नर्मदापुरम ने कमिश्नर को दिए पत्र में उल्लेख किया कि जैसा कि विदित है कि शीत ऋतु का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और जिले के प्रमुख स्थानों सहित प्रमुख हाट बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर नगर पंचायत, नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था अभी तक नही की जा रही है। जिले के नगरीय क्षेत्र के वार्डों में अनेकों सार्वजनिक कार्यक्रम और दुखद समाचार में भी अलाव की व्यवस्था किए जाने की महती आवश्यकता है। ऐसा ना हो की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु के बीत जाने के बाद अलाव की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाए। अतः आपसे अनुरोध है कि जिले के प्रमुख स्थानों सहित समस्त नगरीय क्षेत्र में वार्डों के पार्षदों से अलाव हेतु सार्वजनिक स्थानों की सूची मांगकर प्रतिदिन लकड़ी की व्यवस्था किए जाने का कष्ट करें और संबंधित अधिकारी के विषय में समस्त जनप्रतिनिधियों और आम जनता को भी सूचित करने का कष्ट करे। जिला कलेक्टर को भी एक प्रति प्रेषित की है।

