इटारसी : आज दिनांक 3 जनवरी दिन मंगलवार को वार्ड नंबर 28 के बूथ क्रमांक 221 पर बूथ प्रभारी श्रीमती ममता पटेल के निवास पर श्रीमती सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई एवं उनकी जयंती के अवसर पर महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने सावित्रीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें ‘मराठी की आदिकवयित्री’ के रूप में भी जाना जाता था। भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। ऐसी महान हस्ती को शत शत नमन। इस अवसर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, महामंत्री हेमलता कदम,मंत्री मीनाक्षी राजपूत, मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, सह आई टी प्रभारी माधुरी गौर, श्रीमति भावना पटेल एवं अन्य सभी सदस्य बहनें उपस्थित रहीं।

