इटारसी : अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश नर्मदापुरम संभाग की संगठन विस्तार को लेकर बैठक रानी अवंती स्कूल में आयोजित हुई । बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारत हिंदू महासभा युवा मोर्चा इटारसी नगर अध्यक्ष सूरज ठाकुर को एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता वर्मा को मनोनीत किया । दोनों नगर अध्यक्ष का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार संगठन के महत्व के बारे में सभी को बताया एवं मार्गदर्शन किया । संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा संगठन के दायित्व की निर्वहन के बारे में जानकारी दी । जिला महामंत्री भारत सिंह ठाकुर द्वारा अखिल भारत हिंदू महासभा के इतिहास के बारे में बताया । जिला सह मंत्री राजा प्रजापति ने संगठन शक्ति के बारे में बताया ।
बैठक में आशीष प्रजापति नगर उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा नगर सह मंत्री, नगर कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र प्रजापति, अनुराग कुचबंदिया, भानु झोठे, अनिकेत नामदेव, सोनू कुचबंदिया, अनिल मेहरा, महेश मेहरा, नवीन महोबे, पवन महोबे, अभिषेक यादव, शुभम पुजारी कार्तिक उसरेठे, दिव्यांश पुरबिया पीयूष रैकवार, मयंक रैकवार अमन रैकवार, मोहित कोर्डिया मोहित मालवीय एवं मातृशक्ति में शैली पाठक, हर्षिता लोधी तथा माँझी समाज महासंघ से अध्यक्ष प्रकाश पहलवान, दुर्गा प्रसाद रैकवार, सोनू रैकवार, नवीन मालवीय उपस्थित रहे ।








