इटारसी : विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष पर कुर्मी क्षत्रिय समाज की युवा शाखा के नगर अध्यक्ष हर्षल गालर की नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई थी जिस पर रोक लगा दी गई है जिसके कारण कुर्मी क्षत्रिय समाज में गंभीर नाराजगी व्याप्त है समाज के जिला अध्यक्ष चंचल पटेल और नगर अध्यक्ष नटवर पटेल ने आज संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा की 80% कुर्मी क्षत्रिय समाज भारतीय जनता पार्टी का मतदाता है और सहयोग करता है लेकिन जिस प्रकार से पुरानी इटारसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हर्षल गालर की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है उससे समाज में व्यापक नाराजगी है जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन को भी अवगत कराया जाएगा साथ ही यदि इस विषय में सुधार नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी को इसका भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है! जिला अध्यक्ष चंचल पटेल और नगर अध्यक्ष नटवर पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन किया है की हर्षल गालर की नियुक्ति पर लगी हुई रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और उन्हें विधिवत रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया जाए ।

