नगरपालिका सभागार में पक्ष-विपक्ष की शत प्रतिशत सहमति से पारित हुआ इटारसी के विकास का बजट
इटारसी : नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने अपनी परिषद का पहला बजट प्रस्तुत करते हुए जनता के दिल को जीत लिया। शहर के विकास कार्यो के लिए 2 अरब 63 करोड 95 लाख रुपये से अधिक का बजट पारित किया है। खास बात यह है कि जनता को इस बजट में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने बडी राहत यह दी है कि मौजूदा करों में कोई भी बढोतरी नहीं की है और आमदनी बढाने के लिए जनता पर कोई नया कर भी नहीं लगाया है। इस बजट के माध्यम से नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और पूरी परिषद ने अपने विजन 2050 को साकार करने की कोशिश की है। इसमें शहर को आगामी कई वर्षों तक पेयजल की आपूर्ति के लिए 57 करोड रुपये अमृत 2:0 योजना के लिए प्रस्तावित किए हैं, इस योजना से माँ नर्मदा का जल इटारसी लाया जाएगा। वहीं शहर के सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 3 करोड रूपये, संजीवनी क्लीनिक के लिए 02 करोड रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
बजट की बैठक के दौरान नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटेल, नपाध्पाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति कल्पेश अग्रवाल, गीता देवेंद्र पटेल, राकेश जाधव, मीरा यादव, मंजीत कलोसिया, नाजिया बेग, पार्षद शिवकिशोर रावत, दिलीप गोस्वामी, रमा अरविंद् चंद्रवंशी, जिमी कैथवास, गीतांजलि मनीष चौधरी, ज्योति राजकुमार बाबरिया, रफतजहां सिद्धीकी, संजय ठाकुर, मीना साहू, अमित कापरे, मनीषा कौर हन्नू बंजारा, कन्हैयालाल मिहानी, शुभम गौर, कुंदन गौर, राजेश्री रमेश धूरिया, अंजलि कलोसिया, मनीषा अग्रवाल, कीर्ति दुबे मौजूद थीं।
पार्षद क्या बोले-
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पार्षद वार्ड 04 शिवकिशोर रावत ने बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर में बढोतरी नहीं करना अच्छा निर्णय है। उन्होंने कहा कि बजट स्वच्छता, स्वास्थ्य, सडक, नाली, पेयजल सबके लिए बहुत राशि लेकर आया है। वार्ड 32 की पार्षद कीर्ति दुबे ने कहा कि नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कर नहीं बढाए हैं। यह बडी अच्छी बात है। पार्षद जिमी कैथवास ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं सडक, नाली, पानी की पर्याप्त राशि इस बजट में है, साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए भी भारीभरकम राशि दी गई है, बजट बहुत ही शानदार है। पार्षद वंदना ओझा ने कहा कि जनता पर नया कर नहीं लगाकर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बढा अच्छा काम किया है।
बजट एक नजर में –
1. अमृत 2:0 योजना के लिए 57 करोड रुपये राशि से शहर में नर्मदा जल से जलप्रदाय की व्यवस्था की गई है।
2. स्वच्छ भारत मिशन 2:0 योजना के तहत लेगेसी बेस्ट और लिक्विड बेस्ट डिस्पोजल के लिए 48 करोड रुपये से सीवरेज और सीवरेज प्रोजेक्ट किए जाएंगे।
3. 02 करोड की राशि से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य।
4. 2.5 करोड की राशि से कायाकल्प योजना के तहत शहर में 16 किमी सडकों पर डामरीकरण।
5. 3 करोड की राशि से सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य।
6. 07 करोड रुपये राशि से सडक निर्माण कार्य।
7. 07 करोड रुपये राशि से नाली निर्माण कार्य।
8. 1.25 करोड की राशि से पार्कों के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य।
9. 2.5 करोड की राशि से स्ट्रीट लाइट विकास कार्य।
पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद ने कहा :
2 अरब 63 करोड 95 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। हमारी देवतुल्य जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया और मौजूदा करों में बढोतरी भी नहीं की गई है। इस बजट के माध्यम से हम शहर के विकास में राशि की कोई नहीं आएगी। शहर में इस बजट से अमूलचूल परिवर्तन दिखेगा और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस बजट में अमृत, एसबीएम, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण बडे प्रोजेक्ट हैं। आमदनी बढाने के लिए हम नपा की जमीनों को हम बीओटी या शासन से अनुमति लेकर लीज पर लेने का काम करेंगे। पुराने काम्प्लेक्स तोडकर नए कॉप्लेक्स बनाने की योजना है, मौजूदा काम्प्लेक्स की छतों पर नई दुकानें बनाकर आमदनी बढाने की योजना है।
हेमेश्वरी पटेल, सीएमओ ने कहा :
इटारसी शहर को स्वच्छ, आधुनिक, स्वस्थ्य एवं बेहतर नगर बनाने के लिए परिषद ने 2 अरब 63 करोड से अधिक राशि का बजट पारित किया है। इस राशि से शहर का समग्र विकास होगा। परिषद का धन्यवाद।


