इटारसी : आज़ गोंची तरोदा सहकारी समिति गेहूं तुलाई केंद्र का शुभारंभ प्लेटिनम बेयर हाउस पीपलढाना में किया गया सबसे पहले कांटे की पूजन करने के पश्चात गेहूं की तुलाई करवाई गई सभी किसानों से आग्रह है की सबसे सुविधाजनक प्लेटिनम बेयर हाउस में स्लाट बुकिंग कराये एवं अपने गेहूं को समय पर तुलाई कराये इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ब्रजकिशोर पटेल, प्लेटिनम बेयर हाउस के संचालक रोहित बबेजा, सुनील चौधरी, दिनेश मेहतो, हरि मेहतो, रजनीकांत सोनकर, चंद्रकांत चोरे, शैख युनूस, आयुष पटेल, हरिश्चंद्र राजू चोरे, यश वर्मा, अनुपम चौधरी, नरेंद्र चौधरी आदि जनप्रतिनिधि, किसान, तुलाई केंद्र के अधिकारी कर्मचारी एवं गेहूं तुलाई करने बाले मजदूर उपस्थित रहे । किसान दिनेश मेहतो ने बताया की हमारे को बेयर हाउस में गेहूं बेचने से समय के साथ साथ धन की बचत होती है पहले हम लोग एक एक महिने गेहूं तुलाई सेंटर पर पड़े रहते थे आज़ हमारे को बेयर हाउस में गेहूं बेचने में बहुत सुविधा मिलती है ।

