इटारसी : अखिल भारत हिंदू महासभा के स्थापना दिवस 13 अप्रैल को मनाने हेतु आज एक आवश्यक बैठक रानी स्कूल शिवराजपुरी कॉलोनी में आयोजित हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के 108 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा जो इटारसी के मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेगी । जिसका समापन स्टेशन वाले हनुमान मंदिर में होगा। बैठक को प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने संबोधित किया । बैठक में संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा, जिला सह मंत्री राजा प्रजापति नगर, उपाध्यक्ष आशीष प्रजापति, नगर सह मंत्री प्रमोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सूरज ठाकुर, नगर कार्यकारिणी सदस्य अनुराग कुचबंदिया, मनोज भाट, नरेंद्र प प्रजापति, मयंक रैकवार, महेश मेहरा, अभिषेक दामले उपस्थित रहे ।

