इटारसी : भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा बाबा साहेब डॉ,भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती बूथ क्र, 191 पर मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम्बेडकर का जन्म ( 14 अप्रैल 1891, ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में स्थित महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की १४ वीं व अंतिम संतान थे। उनका परिवार कबीर पंथ को माननेवाला मराठी मूूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गाँव के निवासी थे, भीमराव रामजी आम्बेडकर डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रंजीत सिंह चावला ,191 बूथ अध्यक्ष श्याम शर्मा ,शिवकांत मालवीय, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, अभिषेक अब्बू गुप्ता, आशीष शर्मा विक्रांत भाटिया, राहुल बनर्जी, आकाश राजपूत, शुभम, विशेष रूप से उपस्थित थे।

