इटारसी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इटारसी नगर में पहुंचकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल की दादी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि एवं गोपालदास शिवदासानी एवं गोपाल सिधवानी के पिताजी को उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह , भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, राहुल चेलानी, सांसद प्रतिनिधि लकी गुरयानी उपस्थित थे।


