दीवान कॉलोनी (पुरानी इटारसी) में 4 साल बाद जागा प्रशासन: नाली की सफाई पर कर्मचारियों को धन्यवाद, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर उठे गंभीर सवाल I
सफाई कर्मचारियों की मेहनत को सराहा, व्यवस्था पर उठाए सवाल
पुरानी इटारसीI वार्ड क्रमांक 02 स्थित दीवान कॉलोनी में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी नालियों की आखिरकार 4 साल बाद सफाई कराई गई। वर्षों से जमी गंदगी और मलबे को बाहर निकालने के लिए वार्डवासियों ने नगर पालिका के प्रत्यक्ष रूप से मेहनत कर रहे सफाई कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। हालांकि, इस राहत के साथ ही स्थानीय निवासियों का गुस्सा वार्ड पार्षद और नगर पालिका उपाध्यक्ष पर फूट पड़ा है।
लापरवाही पर उठे तीखे सवाल
वार्डवासियों का कहना है कि यदि समय-समय पर नालियों की नियमित सफाई होती रहती, तो आज इतना भारी मात्रा में गंदा मलबा एकत्र नहीं होता। 4 सालों तक सफाई न होने के कारण इलाके में लगातार बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराता रहा।
स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा:
“अगर जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लें, तो वार्ड की क्या दुर्दशा होती है, यह वार्ड नंबर 02 में आकर साफ देखा जा सकता है।”
नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनावों के समय वादे करते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं और स्वच्छता जैसे अति-आवश्यक कार्यों की ओर वर्षों तक ध्यान नहीं दिया जाता।
आज का विचार
“ज़िम्मेदारी निभाई नहीं, तो पद का सम्मान अधूरा है;
जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य और सच्चा धर्म है।”
यह खबर ग्राउंड ज़ीरो से पत्रकार कुणाल पासवान द्वारा कवर की गई है।


