विकास पथ पर पुरानी इटारसी: वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे रहे मौजूद I
इटारसी।पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 04 स्थित श्री देवल मंदिर से सरदार पटेल स्कूल होते हुए श्री भरत सिंह राजपूत जी के निवास तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा जी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विकास कार्यों से क्षेत्र को मिल रही नई गति: डॉ. शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी ने कहा कि पुरानी इटारसी भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है और यहाँ लगातार विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी इटारसी बस स्टैंड के पुनः संचालन से क्षेत्र के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने वीर सावरकर स्टेडियम, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बनकर तैयार संदीपनी स्कूल जैसे प्रमुख विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता: पंकज चौरे
नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्वीकृत शेष कार्यों को भी शीघ्र अति शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है, उनका जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
दो नई सड़कों की मांग और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने वार्ड क्रमांक 04 में आवागमन को और बेहतर बनाने के लिए दो अन्य सड़कों के निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी। साथ ही, उन्होंने पुरानी इटारसी बस स्टैंड का संचालन पुरानी इटारसी में ही निरंतर जारी रखने का निवेदन किया और क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास कार्यों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री जयकिशोर चौधरी जी एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्री शिवकिशोर रावत जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े अहम विषयों पर अपनी बात रखी।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
भूमि पूजन के इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ जनसंघ व भाजपा नेता श्री शिवनारायण चौधरी जी, मुन्ना लाल मेहतो जी, उमा शंकर चौधरी, पंचम सिंह ठाकुर, राहुल प्रधान, मनजीत कालोसिया, एल्डरमेन अतुल शुक्ला, संजीव हुरा, राजकुमार बावरिया, गोविंद मेहतो, राजीव चौधरी, मोनू बडोले, मनोज मेहतो, शैलेन्द्र दुबे, छेदी लाल चौधरी, अशोक मालवीय, जितेंद्र मालवीय, सौरभ चौधरी, अंकित मेहतो, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

