
बबलू निरापुरे आमला
आमला… उपनगरी बोड़खी स्थित बंधा रोड से मोक्षधाम तक जाने वाली सड़क का आज भूमिपूजन किया गया बंधा रोड से मोक्षधाम तक यह सड़क अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच गई थी ओर कई वर्षो से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था ओर न ही पुनरनिर्माण किया गया था जिस वज़ह से वार्डवासी व मोक्षधाम जाने वाले लोगो को शव ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे व नपा परिषद ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव लिया जिसका टेंडर भी जारी किया गया ओर आज पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, लोकनिर्माण विभाग सभापति रोहित हारोड़े सहित पार्षदो ने वार्डवासियो के साथ मिलकर सड़क का भूमिपूजन किया सड़क की मांग वार्डवासियो द्वारा कई वर्षो से की जा रही थी इसी सड़क को लेकर कुछ माह पूर्व वार्डवासियो ने चक्काजाम भी किया था ओर विधायक के वाहन को रोकने का प्रयास किया था जिसमे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ओर विधायक के वाहन चालक के बिच जमकर नोक झोक हुई थी। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद पदमनी भूम्मरकर, अलका मानकर, अमित हुर्माड़े, कांग्रेस नेता छन्नु बेले, वीरेंद्र बर्थे, राजेश राठौर, प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े,मनीष नागले,लोकेश सोनी,आबिद खान,रवि घानेकर,बड़ू अतुलकर, भरत रावत,दुर्गेश चौकीकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।
विधायक ने क्षेत्र में नहीं किया विकास :- मनोज मालवे
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि व पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे ने कहा की विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनता को कोई खास सौगात नहीं दी है प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है जिले में भी भाजपा से सांसद है बावजूद इसके क्षेत्र की जनता विकास के लिए तरस रही है। जबकि क्षेत्र की जनता ने 5 साल से सांसद को देखा नहीं है। ओर न ही सांसद निधि से आमला विधानसभा में कोई विकास कार्य करवाया गया है विकास के दावे करने वाली भाजपा के विकास के दावे खोखले क्षेत्र में खोखले दिखाई दे रहे है।
विधायक को शहर से सरोकार नहीं :- नितिन गाडरे
नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने लगभग 2 किमी सड़क लागत लगभग 57 लाख का भूमिपूजन वार्ड की महिलाओ से करवाया नपा अध्यक्ष ने कहा की क्षेत्र में विकास के बड़े बड़े वादे करने वाली भाजपा विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने शहर में कोई सौगात नहीं दी बंधा रोड से मोक्षधाम तक सड़क निर्माण की मांग वार्डवासी द्वारा कई वर्षो से की जा रही थी लेकिन विधायक योगेंश पंडाग्रे ने वार्ड की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जबकि विधायक के वाहन चालक द्वारा वार्डवासियो के साथ ही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ अभद्र व्यवहार किया जो भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। विधायक पंडाग्रे को शहर की जनता से कोई सरोकार दिखाई नहीं पढ़ रहा है। विधायक पंडाग्रे द्वारा बस स्टेण्ड का नामकरण बोर्ड की घोषणा मंच से की थी जिस बात को भी लगभग 6 माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन विधायक पंडाग्रे ने अभी तक वह घोषणा भी पूरी नहीं की विधायक की कथनी ओर करनी में जमीन आसमान का अंतर है।
श्रेय लेने का काम है भाजपा का :- मनोज देशमुख
कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा की विकास के खोखले दावे करने वाली भारतीय जनता पार्टी से विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने पिछले 4 वर्षो से अधिक के कार्यकाल में शहर की जनता को दरकिनार कर रखा है वैसे तो विधायक पंडाग्रे ने ग्रामीण क्षेत्र में भी कोई बड़ी सौगात नहीं दी लेकिन शहर में तो उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया यही कारण है की नगरपालिका चुनाव में विधायक पंडाग्रे को शहर की जनता का विरोध का सामना करना पड़ा था वार्ड क्रमांक 14 के वार्डवासियो द्वारा भाजपा नेताओं ओर विधायक से कई बार बंधा रोड से मोक्षधाम सड़क की मांग की गई लेकिन किसी ने भी इन 4 वर्षो में सड़क निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जबकि नपा में कांग्रेस की सरकार बनने को 1 वर्ष भी नहीं हुए है ओर परिषद की मेहनत से वार्डवासियो को सड़क की गंभीर समस्या से निजात दिलवा दी अब विधायक व भाजपा नेता इसका भी श्रेय लेने पहुंच जाएंगे भाजपा द्वारा विकास के नाम किया कुछ नहीं बस श्रेय लेने का काम कर रही है।
