गांधी व शास्त्री जयंती पर पुरानी इटारसी के वार्ड 2 में चला स्वच्छता अभियान; स्वच्छता दूतों का किया सम्मान I
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह अभियान वार्ड क्रमांक 2, जमानी रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सफाई कर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छ, सुंदर तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समाज और नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता दूतों का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, भाजपा महामंत्री अतुल शुक्ला, राजकुमार बावरिया, उपाध्यक्ष गोविंद मेहतो, विपुल चौधरी, मंत्री जितेंद्र मालवीय, सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी अशोक मालवीय, हरिओम राजपूत, रूपेश शर्मा, अनिल तिवारी, वार्ड मुकद्दम सौरभ चावरे, शुभम गोदरे सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दूत एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज का विचार
“स्वच्छता केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे विचारों और आचरण ,
की पवित्रता का प्रतीक है। जब हम अपने परिवेश को स्वच्छ रखते हैं,
तब हम एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव मजबूत करते हैं।”
रिपोर्टर: पत्रकार कुणाल पासवान

