नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : मध्यप्रदेश विधुत मंडल मध्य क्षेत्र में 39 वर्षों की सेवा देने के उपरांत दिनेश दुबे सहायक लाईन परिचालक पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विभाग ने उनकी गरिमामय पूर्ण विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम सहायक अभियंता शहर अखिलेश कनोजे एवं सहायक अभियंता अरुण चंदेल की उपस्थिति में आरंभ हुआ।
कनोजे एवं चंदेल ने पुष्पा हार पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर वा श्री फल भेंटकर दिनेश दुबे को सम्मानित किया। कनोजे एवं चंदेल ने अपने उद्बोधन में दिनेश दुबे के कार्य के प्रति समर्पण भावना की सराहना की एवं उनके स्वस्थमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को राजकुमार दुबे जयंत शर्मा सुधीर दुबे घनश्याम शर्मा सुधाकर सोनारे एसएन तिवारी मनोज चौधरी आशीष सराठे केपी राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंग ने किया एवं आभार कमल किशोर पंडित ने माना।


