
बबलू निरापुरे आमला
आमला… आज बस स्टैंड में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बोरी सारणी सडक़ निर्माण के लिए प्रदर्शन पर आमला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने उधबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा की भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर झूठी एफ आई आर करवा रही है युवक कांग्रेस आमला के कार्यकर्ताओ द्वारा जन हितेशी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे ओर भाजपा की नाकामी को उजागर कर रहे थे लेकिन भाजपा विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे को यह नागवार गुजरा है विधायक पंडाग्रे सिर्फ व्यक्तिगत विकास में मशगूल है इस बार जनता भाजपा को करारा जवाब देगी ओर भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिँह चौहान को अपनी कुर्सी डगमगाते हुए दिख रही है तो सतपुड़ा भवन में आगजनी करवा दी ओर सारे काले चिट्टे जलवा दिए वही घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्म भलावी ने कहा की भाजपा सिर्फ जोड़ तोड़ की राजनीती कर रही है।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी ओर कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग सभी को महंगाई से राहत मिलेगी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा की हम जनता की लड़ाई लड़ रहे थे ओर लड़ते रहेंगे भाजपा विधायक के कहने पर पुलिस ने जो कार्यवाही की है वह गलत है भारत लोकतान्त्रिक देश है ओर लोकतान्त्रिक तरीके से हम जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन यहाँ के विधायक को जनता की आवाज उठाने पर तकलीफ हो गई ओर उन्होंने ने युवक कांग्रेस सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर एफ आई आर करवाई है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि समीर खान जिलाध्यक्ष कांग्रेस शहर सुनील गुड्डू शर्मा ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर एफ आई आर करवाना भाजपा का डर दर्शा रहा है ओर भाजपा विधायक की नाकामी को दर्शा रहा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत वागद्रे, विधायक मुलताई सुखदेव पांसे, विधायक घोड़ाडोंगरी ब्रह्मा भलावी, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष समीर खान, पूर्व नपा अध्यक्ष बैतूल डॉक्टर राजेंद्र देशमुख, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे,तिरुपति एरूल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापूरे,सीमा अतुलकर, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, मो इलियास,कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, सेवादल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा, बोरदेही अध्यक्ष नरेंद्र चांचडा, सारणी अध्यक्ष किशोर सिंह चौहान, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रमेश गायकवाड, पार्षद अलका मानकर, पद्मिनी भुंबरकर, नीतू अरोरा, छन्नू बेले, यशवंत हुडे, प्रदीप कोकाटे, मनीष नागले, हफीज खान, पिंटिश नागले, श्यामू परते, बंटी रघुवंशी, संजय यादव मुलताई, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, नवनीत मालवीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू देशमुख बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना प्रदर्शन को नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, समीर खान, तिरुपति ऐरुल आदि नेताओ ने संबोधित कर भाजपा सरकार की नीतियों की और कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर एफआईआर की आलोचना की।

जनता भाजपा को उखाड़ फेकेगी : – हेमंत वागद्रे
प्रदेश की 18 वर्ष की भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है जनता को आर्थिक हानि हो रही है लेकिन प्रदेश ओर देश की गूंगी बहरी भाजपा सरकार को जनता पर पढ़ रही महंगाई की मार दिख नहीं रही है ओर जनता अब भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेगी प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को 500 रुपए में सिलेंडर ओर बिजली बिल 100 यूनिट माफ ओर 200 यूनिट हाफ होगा जनता को लाभ मिलेगा।
शिवराज का फूंका पुतला

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारीयों पर मामला दर्ज होने के विरोध में बुधवार को जिले के विधायक के साथ बस स्टेण्ड पर धरना प्रदर्शन किया ओर तहसीलदार को कांग्रेसियो पर दर्ज मामला वापिस करने हेतु ज्ञापन सौपा गया तो वही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा शिवराज सिँह चौहान चौहान का पुतला दहन किया गया।
