*धोखाधड़ी का मामला: सोने की गिन्नी बताकर ठगी, 70 नकली सिक्कों के बदले लिए 2 लाख रुपए पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार*

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोखरतलाई के करीब सूर्यभान बाबा की टेकरी के पास सोने की गिन्नी बता नकली गिन्नी देने वाले एक गिरोह को सिवनी मालवा पुलिस ने धर दबोचा है।आरोपियों ने बैतूल जिले के थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले श्याम पिता लक्ष्मण प्रजापति को पहले 7 लाख रुपए को सोने की गिन्नियां दिखाई। उसे बेचने की बात की उसके 8दिन बाद आरोपियों ने श्याम को फोन कर कहा कि
आधी सोने की गिन्नी 3 लाख में दे दूंगा।इसके बाद श्याम ने उनसे कहा की मेरे पास 2 लाख
रुपए है, तो आरोपियों ने कहा कि 2 लाख लेकर ही आ जाओ। जिसके बाद फरियादी श्याम अपने दोस्त दीपक के साथ स्कूटी से ग्राम ढेकना के रास्ते ग्राम लोखरतलाई के पास स्थित सूर्यभान बाबा की टेकरी के पास 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा।
यहां आरोपियों ने उन्हें 70 सोने की गिन्नियां दी और उनसे 2 लाख रुपए ले लिए। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए और फरियादी भी सोने की गिन्नी लेकर चला गया। फरियादी ने जब बैतूल जिले के शाहपुर जाकर सोने की गिन्नीया सुनार को दिखाई, तो सुनार ने बताया कि गिन्नी नकली है।
इसके बाद घबराए फरियादी श्याम ने सिवनी मालवा थाने पहुँच उसके साथ हुई। पूरी घटना पुलिस को बताई जिस पर थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक
320/2023 धारा 420, 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। सभी आरोपी अभीषेक पारधी,भूरु आदीवासी, सलीम पार, राजकुमार पारदी को
गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2 लाख रुपए नगदी और 70 नकली सोने की गिन्नी जब्त की।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
