बबलू निरापुरे आमला
आमला।।आज वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखा गया जिसमें पार्षद ने बताया कि नगर का क्षेत्रफल सहित आबादी बढ़ते जा रही है और नगर में शादी विवाह एवं राजनीतिक धार्मिक और अन्य कार्यक्रम होते रहते हैं जिसके कारण हम शहर में सफाई एवं जल प्रदाय की सुचारू व्यवस्था नहीं बना पाते हैं नपा के कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी से भरी धूप गर्मी बरसात एवं ठंड में अपना कार्य करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं कर्मचारियों की कमी के कारण हम नगर को वह सुविधा नहीं दे पाते जिसकी इच्छा वार्ड सहित नगर की जनता हमसे करती है इसीलिए मैं आपसे निवेदन करती हूं आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियमानुसार नगर में सुचारू व्यवस्था देने हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जल प्रदाय विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए जिससे बेरोजगार युवक-युवतियों को भी रोजगार मिले और नगर को हम सुचारू व्यवस्था दे सके
