वार्ड में किया जनसंपर्क , कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे को जिताने की अपील

आमला .चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने शहर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 13 तक जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की और बस स्टेंड पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया मनोज मालवे ने कहा कि शहर की जनता ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया हैं शहर की जनता कभी भाजपा के ढकोसला वादे, बहकावे मे नही आई हैं । भाजपा हमेशा से ही झूठे वादे कर क्षेत्र की जनता को भ्रमित किया हैं शहर मे जब भी कांग्रेस की सरकार बनी हैं विकास कार्यो की झड़ी लगी हैं मेरे द्वारा नपा अध्यक्ष रहते हुए शहर मे सड़कों का जाल बिछाया गया , महापुरुषों, और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक को सौन्दर्य किया पार्क का सौन्दर्य करण किया गया वर्तमान कांग्रेस के नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे द्वारा घाट का निर्माण कर महिलाओ की समस्या का समाधान किया गया उपनगरी बड़ी स्थित बंधा रोड निर्माण की मांग जनता वर्षो से कर रहीं थीं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था कांग्रेस की पारिषद बनते ही सड़क का निर्माण कार्य सबसे पहले कराया गया कांग्रेस हमेशा ही विकास कार्यो मे अग्रणी रहीं हैं भाजपा सिर्फ ढकोसले वादे ही करती हैं जनता इस बार भाजपा के बहकावे मे नही आने वालीं हैं ।
