सीएमओ साहब रसोई में गरीबों से क्यों धुलवाई जा रही झूठी थालियां………. कलेक्टर से हुई शिकायत

आमला. शासन द्वारा गरीब बेसहारा जरूरतमंदों के लिए दीनदयाल रसोई भोजन की व्यवस्था की गई है लेकिन ठेकेदार और नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह योजना गर्त में जाते हुए नजर आ रही है। क्योंकि गरीबों को भोजन देने वाली थालियां गरीबों को ही धोना पड़ रहा है और तो और भोजन खाने के बाद गरीबों को झूठी थालिया धोकर साफ़ सुतरा करके रखना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा दीनदयाल रसोई का ठेका भी दिया गया है लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा गरीबों से झूठी थालियां दिलवाई जा रही है वहीं जरूरतमंद बेसरा गरीब लोगों का अपमान भी दीनदयाल रसोई योजना के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है लोगों का कहना है कि सीएमओ साहब गरीबों से झूठी थालिया क्यों धुलाई जा रही है हरीश उइके, मनकू धुर्वे, ने बताया कि भोजन करने के बाद झूठी थालिया लोगों से दिलवाई जा रही है वहीं भोजन करने से पहले भी स्वयं को ही थाली धोना पड़ता है और तो और समय पर भी भोजन नहीं दिया जा रहा है रोजाना ही कड़ी और चावल ही परोसी जा रहे हैं लोगों ने नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका के अध्यक्ष नितिन गाडरे से जांच किए जाने की मांग की है।वही नगर के शिव साहू ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
