युवा मोर्चा के नवमतदाता सम्मेलन में प्रोजेक्टर से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उध्बोधन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राठौर के नेतृत्व में आमला में जुटे सैकड़ों नवमतदाता
आमला- मतदाता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने युवा मोर्चा के बेनर तले देश भर में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन कर सम्बोधन किया। युवा मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष नीलेश राठौर ने बताया कि युवा मोर्चा के निर्देश अनुसार आमला के भवानी लान में आमला नगर,आमला ग्रामीण,खेड़ली मोरखा के नवमतदाता का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमे तीनो मंडलो से बड़ी संख्या में नवमतदाता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम कि शुरुआत में मुख्य अतिथि के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। युवाओं को नरेन्द्र मोदी के उध्बोधन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के तीनों मण्डल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी ने नवमतदाता के बीच अपने विचार रखें।जिसके बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गड़ेकर ने केंद्र की योजना के बारे में बताया साथ हि उन्होंने कहा कि देश जो तरक्की की ओर बढ़ रहा हैं

वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने अपने वक्तव्य में कहा कि जो इस कार्यक्रम में नव मतदाता है उनका जन्म 2003 के बाद या पहले हुआ है जिन्होंने उस समय का प्रदेश नही देखा जब और आज में भाजपा सरकार आने के बाद जो विकास हुआ हैं वो आज अपने आंखों के सामने हैं।आमला जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि विपक्षी पूछते थे कि मंदिर कब बनायेगे पर तारीख नही बताएंगे लेकिन अब उनके मुँह बंद है मंदिर भी वही बना और बड़ा भव्य बना। कश्मीर में धारा 370 जैसे जटिल मशले को मोदी जी ने आसानी से हल कर एक देश एक विधान ,एक निशान पर सबको लाने का कार्य किया है। भाजपा मंडल प्रभारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने कहा कि युवा मोर्च के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में जाकर तिरंगा झंडा लहराने का कार्य किया है जब वह तिरंगा नही पहराया जाता तब युवा मोर्चा ने वो काम करके दिखाया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज हमारा देश विश्व की 5वी अर्थव्यवस्था में है जो की प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि का परिणाम है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रभारी शैलेन्द्र बड़ोनिया,जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गड़ेकर,मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ,महामंत्री प्रदीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
