नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट घटना पर प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि घटना बड़ी ही हृदय विदारक है।घटना के समाचार से मन बड़ा ही द्रवित है। मंत्री शुक्ला ने जारी अपने बयान में कहा सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। भोपाल में हमीदिया और इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर के साथ सेना की मदद ली जा रही है। समूची घटना पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए हैं। वहीं मंत्री शुक्ला ने घायल परिवारों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार समुचित इलाज का प्रबंध कर रही है। इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


