नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा कुछ ही समय पूर्व परिवहन विभाग क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक कनौजिया को नियुक्त किया गया है। जिसकी प्रतिलिपि विभाग से जुड़े सभी संबंधित कार्यालय में दें दी गई थी। आज विधायक प्रतिनिधि बने अभिषेक कनौजिया एवं उनके भाजपा पदाधिकारी साथियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान से मुलाकात की। लगभग 30 मिनट चली इस मुलाकात में भाजपा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इस मुलाकात में वाहनों पर लग रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर चर्चा की गई। परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि किस तरह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। साथ ही पुरानी इटारसी में बने नए बस स्टैंड को लेकर भी चर्चा हुई, पुरानी इटारसी में बने नए बस स्टैंड पर जो बस नहीं रुक रही हैं उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। RTO एजेंट को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, अशोक मालवीय, देवेन्द्र सिंह परिहार, सत्यनारायण चौधरी, विनोद लोंगरे, भवानी शंकर दुबे, रमेश पाटिल, पप्पू तोमर, सोमू साहू, हरीश कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।


