नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /हल्द्वानी जिला नैनीताल में महिला दिवस पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। इसीलिए आज जरुरत है कि लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना होगा कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया। इसलिए वर्तमान समय में भी भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा, जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा। इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने में संस्था संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक उमाकान्त उपाध्याय, अलका टंडन, पूर्णिमा रजवार, चंपा भगत, पूजा जोशी, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, आर्यन प्रजापति, संदीप यादव, कबीर प्रजापति, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

