पीएचडी की पढ़ाई को छोड़कर मतदान करने पहुंची भोपाल से आमला आराधना

आमला. राष्टय हित में देश के विकास के लिए पीएचडी की पढ़ाई छोड़कर भोपाल से मतदान करने के लिए आराधना मालवी आमला पहुची। वैसे तो पढ़ाई के लिए आराधना फिलाल भोपाल में रहे रही है। पीएचडी की पढ़ाई भोपाल की यूनिवर्सिटी से कर रही है। लेकिन मतदान करने के लिए आराधना अपने घर आमला जैसे-तैसे पहुची ओर शाम 5 बजे आराधना ने वार्ड क्रमांक 17 के बूथ क्रमांक 128 में मतदान किया। आराधना मालवी एक समाज सेविका है। गरीब बच्चों के लिए हमेशा मदद करती है। सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की आराधना मालवी अध्यक्ष है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जरूरतमंद बेसहारा बच्चों की मदद के लिए संस्था प्रयासरत रहती है। इस विषय मे आराधना मालवी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि में भले ही कही पर रहूं राष्टय हित मे मतदान करने के लिए में 5 बजे मतदान करने पहुची कतार में लगकर मैने देश हित मे मतदान किया है।
