जम्बाड़ा सोनतलाई हल्के में जम से हो रहा अवैध रेत का कारोबार
पटवारी की मिलीभगत की सम्भवना 
आमला.ब्लाक के ग्राम जम्बाड़ा सोनतलाई हल्के में अवैध रेत का कारोबार जम से हो रहा है। जगह जगह अवैध रेत के डंप यह साबित करते है कि अवैध रेत का कारोबार बिना रोकटोक के किया जा रहा है। लोगो का मानना है कि हल्के के पटवारी की मिलीभगत से ही अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा है। जबकि राजस्व क्षेत्र में अवैध खनन के लिए पटवारी भी जिम्मेदार होता है। लेकिन यहां तो सब खुलेआम ही किया जा रहा है। जगह जगह रेत के डंप से ट्रेक्टर ट्रालियों से रेत का परिवहन किया जा रहा है। लोगो का कहना है कि जम्बाड़ा सोनतलाई में एक दर्जन से अधिक टैक्टर ट्रालियों से रेत का परिवन हो रहा है। नदियों को छलनी किया जा रहा है। ऐसे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
खनीज माफिया रात मे डंप से हटा रहा रेत
लगातार रेत उतखनन और परिवहन अवैध भंडारण की खबरें प्रकाशित होने के बाद ग्राम सोंतलाई मे नदी से उतखनन कर अवैध भंडारण किये गये 70 से 80 ट्राली रेत को खनीज माफिया तिलक सिसोदिया रात मे 8 से 10 ट्रेक्टर लगाकर उठा रहा है बीते 6 और 7 मई की दरम्यानी रात अवैध भंडारण से रेत को ले जाकर अन्य स्थानों पर छोटे छोटे स्टॉक किये गये जिससे वह खनिज व राजस्व विभाग की कार्यवाही से बच सके।
पटवारी की मिलीभगत से हो रहा अवैध रेत का कारोबार
ग्रामीण हल्के में अवैध रेत के कारोबार को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि हल्का पटवारी रेत माफियो से मिला हुआ है। इस लिए अवैध रेत के कारोबार करने वालो पर कोई कार्यवाही नही हो रही है क्योंकि हल्का पटवारी भी अवैध रेत के डंप पर कार्यवाही कर सकता है लेकिन पटवारी भी रेत माफियो से मिला होने के कारण कोई कार्यवाही नही हो रही है ऐसे में अवैध कारोबार करने वालो के हौसले बुलंद होते जा रहे है।
