नर्मदापुरम / लायंस क्लब के डॉ. नेमा एवं सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने उपस्थित होकर संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली का जन्मदिन मूक बिदिर संस्था के बच्चों के बीच उपस्थित होकर मनाया। इस उपलक्ष में डॉक्टर नेमा, महेश शर्मा, मोहम्मद अकरम खान एवं अरुण दीक्षित ने अपने उद्धार व्यक्त करते हुए मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए बच्चों के संरक्षण के विषय में चर्चा की। संस्था की संरक्षक अफ़रोज़ खान ने संस्था की उपलब्धि एवं कार्य विधि के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा गणेश जी के प्रतिमा बनाई जाती है। जिसे हम बाजार में बेचने का मूल्य नहीं रखते श्रद्धालु जो जो धन राशि देना चाहे वे देते हैं। ललित यादव द्वारा रखे गए प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर ₹500 एकत्र कर संस्था को दिए जाएंगे, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। कार्यक्रम में अशोक दीबोलिया, के के शर्मा, के एन त्रिपाठी, हेमंत शर्मा, ललित यादव, रमेश गोप्लानी, ओम प्रकाश मालवीय, लखन रघुवंशी, लल्ला सोनी, जय बाला निगम सहित संस्था के सदस्य उपस्थित हुए।


