नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भरतसिंह राजपूत ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों से की गई सदस्यता के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शक्ति केन्द्र एवं बूथ केंद्रों तक सदस्यता अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 6 एवं 13 अक्टूबर को महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि संगठन का कोई भी कार्य हो, वे तय समय में संकल्प को साकार करते हैं। पूर्ण विश्वास है कि सदस्यता अभियान में नर्मदापुरम जिला म. प्र. में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अभियान के पहले चरण की ऐतिहासिक सफलता हेतु सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सुश्री राजो मालवीय, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, प्रीति शुक्ला, श्रीमती सविता दीवान शर्मा, श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, श्रीमती नीना नागपाल, पंकज चौरे, श्रीमती ज्योति चौरे, मुकेश सराठे मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने एवं आभार नर्मदापुरम संभाग कार्यालय मंत्री हंस राय ने माना। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारीगण, जिले की स्वच्छता टोली, नर्मदापुर नगर पालिका के पार्षद गण, सदस्यता अभियान की मंडल टोली सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722