टीकमगढ़। श्योपुर जिले में नव वर्ष 2025 के आगाज दिवस पर 01 जनवरी 2025 दिन बुधवार को सोई कला ग्राम पंचायत जनपद श्योपुर में बृहद बुजुर्गो का सम्मान एवं सरपंच मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें टीकमगढ़ जिले से जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंतनगर के सरपंच एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि श्योपुर जिले की जनपद की अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोई कला में मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली के बैनर तले बुजुर्ग महिलाओं और वृद्ध पुरुषों का एक बृहद बुजुर्ग कार्यक्रम के साथ सरपंचों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्योपुर जिला क्षेत्र के समस्त सरपंच गण शामिल हुए। इस बृहद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक सिंह सेंगर प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, कार्यक्रम के अध्यक्षता बुजुर्ग मोहन लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह बुंदेला राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली, श्योपुर क्षेत्रीय विधायक बाबू चंडेल,गणमान्य जन में सरपंच हेमराज सिंह रायसेन जिला अध्यक्ष, श्योपुर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष श्री चौहान ,आयोजक सरपंच हरी सिंह रावत अखिल भारतीय पंचायत परिषद श्योपुर जिला अध्यक्ष, सरपंच
चंबल संभाग उपाध्यक्ष रामरूप सिंह रावत, सरपंच नारायण गोयल सहित महिला पुरुष बुजुर्ग गणों,सरपंच,गणों के साथ हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।