इटारसी / अखिल भारत हिंदू महासभा इटारसी द्वारा माँ नर्मदा मंदिर भारत टॉकीज रोड तालाब किनारे अतिक्रमण को नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन की सहायता से हटवाया। माँ नर्मदा मंदिर से लगी की दुकानों से हो रहा था अतिक्रमण दुकानों के समान एवं वाहनों से मंदिर जाने के मार्ग में रुकावट हो रही थी। जिससे नवरात्रि पर दर्शनार्थियों को होती परेशानी इस हेतु कदम यह उठाया गया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय जाकर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा को ज्ञापन दिया। साथ इटारसी थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर देर रात मंदिर परिसर में अवैध रूप से गांजा पीने वाले लोगों पर कार्यवाही करने को कहा। क्योंकि देर रात आपराधिक प्रवत्ति के लोगों का डेरा लगा होता है, जिससे क्षेत्र में अप्रिय घटना हो सकती हैं। ज्ञापन के दौरान प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, नगर अध्यक्ष नीतू रामहरिया, छात्र संघ अध्यक्ष महक रामहरिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा एवं लक्ष्मीनारायण यादव, नगर संगठन मंत्री मयंक रैकवार, संध्या चौहान, ममता सोनी, राजू रैकवार, राजवीर रैकवार शामिल रहे।



