इटारसी : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आज़ आदीवासी ग्राम खटामा में आयुष्मान कार्ड के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील नागले एवं ग्राम मोबलाइजर रितू ऊइके का विशेष सहयोग रहा ।
जनपद सदस्य सुनील नागले ने बताया की खटामा मेरा गांव है मेरे गांव में अभी कुछ ही ग्रामवासियों के आयुष्मान कार्ड बने थे मैंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में अधिकारीयों से बात की तब हमारे ग्राम पंचायत डोबी तालपुरा मोबलाइजर रितू ऊइके ने आज हमारे ग्राम में आयुष्मान कार्ड बनाये ।
ग्राम पंचायत मोबलाइजर रितू ऊइके ने बताया की हमारे जनपद सदस्य सुनील नागले जी के दिशा-निर्देश पर हमने आज़ ग्राम खटामा में आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया पर यहा नेटवर्क एवं बिजली की समस्या के कारण 25 कार्ड ही बन पाये ।
आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोगी बने संजय तुमराम, सुनील चीचाम, मानसिंह कलमें, राकेश ऊइके आदि का सहयोग रहा ।

