नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एस डी एम उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत व पार्षदों ने गोंडी मोहल्ला में मनाई बच्चों संग दीपावली
घरों के सामने दिये जलाए, मिठाईयां बांटी, बच्चों के साथ फुलझडी जलाई
वार्ड क्रमांक 03 में दीपावली पर दो घंटे का वक्त आदिवासी-दलित परिवारों के साथ बिताया
इटारसी : नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे ने अपने कार्यकाल की पहली दीपावली इटारसी के गोंडी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 03 पुरानी इटारसी में मनाई । इस दौरान इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी-दलित परिवारों और यहां संचालित उस कोचिंग में भी पहुंचे, जहां आदिवासी युवा मोहल्ले के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह वह स्थान है जो मुख्यधारा से अभी दूर हैं। नपाध्यक्ष श्री चौरे उन परिवारों के बीच पहुंचे और दीपावली की खुशियां बांटी। उनके घरों के सामने दीपक जलाए, बच्चों सहित बडों को मिठाईयां बांटी, बच्चों को फुलझडी व टाफी बांटी और उनके साथ अनारदाने जलाए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, वार्ड 06 पार्षद जिमी कैथवास, वार्ड 19 पार्षद राहुल प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा नेता व डॉ मेजर पीएम पहाडिया, मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, आदिवासी समाज के युवा नेता आकाश कुशराम, अधिवक्ता आशीष मालवीय, युवा नेता सोहन चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष के भतीजे मास्टर साई चौरे, युवा नेता रजत मर्सकोले, संजय इवने, पवन मर्सकोले, सौरभ धुर्वे, भगवान सल्लम, महेन्द्र सादिया, महेंद्र भदरेले सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे ।
यह की नपाध्यक्ष ने शहर की जनता से अपील-
नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने यहां सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी के साथ मिल बांटकर त्योहार हर्ष उल्लास से मनाने से त्योहार का मजा बढ जाता है। उन्होंने कहा कि सनानत धर्म का सबसे बडा त्योहार दीपावली पर वे आज बस्ती में पहुंचकर भाव भिवोर हो गए। उन्होंने इस मोहल्ले में खडे होकर शहर के अन्य नागरिकों से अपील की कि त्योहार गन्ना ग्यारस तक चलेगा। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने कहा कि दीपावली पर जो बाजार में दीये, बाती, लाई जैसी दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे थे, वे दीपावली के मुख्य दिन दीपावली नहीं मना पाते, वे ग्यारस तक दीपावली मनाएंगे। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएं ही, साथ ही किसी गरीब और कमजोर व्यक्ति को भी अपने साथ जोडें, इससे आपको भी खुशी मिलेगी और किसी की दीपावली अच्छे से मन पाएगी।
एस डी एम ने कहा सार्थक हो गई दीपावली-
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि उनकी दीपावली सार्थक हो गई। गोंडी मोहल्ले में घरों के सामने दीपक जलाकर, बच्चों को मिठाईयां व फुलझडी प्रदान कर बडा अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से मिलकर त्योहार मनाना ही भारतीय परम्परा है।



