इटारसी: जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के आदेश के परिपालन अनुसार रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के अंतर्गत रंगोली एवं दीप सजाओ का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने माता महालक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति के संदेश देते हुए ऑपरेशन सिंदूर की आकर्षक रंगोली बनाई। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा जादू टोना से बचाव के संदेश देती रंगोली भी बनाई गई। विद्यार्थियों ने अपनी कला का परिचय देते हुए दीप सजाओ आयोजन में भाग लिया एवं रंग-बिरंगे दीपों को सजाया। दीप सजाओ आयोजन में अरमान खान, मनीष यादव, मयूर म्हस्के, मयंक दमाडे., रणवीर मेहरा, रितेश मेहरा, कार्तिक बरखने, गौरव रैकवार, अमित बघेल, देवांशी मेवाड़ा, वैष्णवी रैकवार शामिल रहें। रंगोली आयोजन में आराध्या, नमामि, सुरभि यादव, परी यादव, यामिनी, संध्या, तमन्ना,, जोया, अंशिका, कंचन, जानवी, हिमांशी, समीक्षा, गायत्री, दिव्यानी, अनुपमा, रानी, दक्ष पथरोल, अंशिका , तहजीब, नैन्सी, शिवानी, आराध्या शामिल रहे।कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार चौरे, अलका राजपूत, अंकिता चौधरी, सरिता सोनोने, कंचना खंडारे, तनु रैकवार, डॉली सारवान, प्राची बरखने, अंजलि चौरे, अलीशा पटेल, सविता चौरे, प्राची चौधरी, रीना चौहान उपस्थित रहे।


















