इटारसी – स्थानीय श्री हनुमान धाम मंदिर ब्रिज के नीचे आज एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रेल्वे स्टेशन के सामने आजादी से पहले से स्थापित हनुमान मंदिर को स्थानीय प्रशासन ने हटाया गया है, उसकी घोर निंदा की गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विधि के विरोध जो कृत्य किया है उसे जन सामान्य के सामने लाने ओर जन आन्दोलन करने, दोषियों पर कार्यवाही करने के लिये श्री हनुमान जी महाराज के नेतृत्व में श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर संधर्ष समिति का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक के रूप में शिव किशोर रावत, गोपाल सोनी, कन्हैयालाल रैकवार, संयोजक- राजकुमार मालवीय, सह संयोजक- उदय मसानिया, सह संयोजक- त्रिवेंन्द्र चन्देल, प्रचार प्रसार प्रमुख- प्रताप सिंह वर्मा, सह प्रमुख – क्षितिज भावसार, एवं रिंकू रैकवार, विधि प्रमुख- अधिवक्ता अजय मालवीय को समिति सदस्य के रूप में आकाश गालर, अजय सिंह भदौरिया, आंशु देवहरे, दीपू पटोदिया, शैलेन्द्र सिंह सिंह राजपूत को मनोनित किया गया।
नव नियुक्त संयोजक राजकुमार मालवीय ने बताया कि जिस प्रकार मंदिर को हटाया गया उसमें नियम कानून का पालन नही किया जो निंदनीय है। जल्द संधर्ष समिति द्वारा धर्म की रक्षा के लिये आन्दोलन की घोषणा की जायेगी।

