इटारसी: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के एकता का संदेश देते हुए रन फॉर यूनिटी निकाली। यह कार्यक्रम नगर पुलिस प्रशासन के सहयोग से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एकता दिवस की शपथ एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दिलाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार सुनीता साहनी, टीआई गौरव सिंह बुंदेला के साथ रानी अवंती स्कूल संचालक डॉ प्रताप सिंह वर्मा जीनियस प्लानेट स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी के साथ स्कूली शिक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मैराथन दौड़ में शामिल हुये। सभी अतिथियों द्वारा मैराथन का समापन न्यास कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर किया गया।






