प्रथम स्थान कु. प्रिया लौवंशी, शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी मालवा ने प्राप्त किया
इटारसी : शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 04.11.2022 को युवा उत्सव 2022-23 के अंतर्गत ”राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रासंगिकता” विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभांरभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मार्ल्यापण द्वारा किया गया एवं महाविद्यालय की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. के. एस. उप्पल, पूर्व प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव भारद्वाज उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा उत्सव के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अतिआवश्यक है। आपने कहा कि भाषण प्रतियोगिता, प्रतिभागियों में वैचारिक दृढ़ता एवं सम्प्रेषण कौशल को विकसित करने का अच्छा माध्यम है। महाविद्यालय की युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती पूनम साहू ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता कें नियम बताते हुए शुभकामनाएं दी। डॉ. के.एस. उप्पल ने छात्र- छात्राओं के भाषण की समीक्षा करते हुए कहा की शिक्षा, व्यक्ति कों संघर्षशील एवं साहसी बनाती है तथा उसके चरित्र का निमार्ण करती है। इन सभी उददेश्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शामिल किया गया। डॉ. श्रीराम निवारिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रासंगिकता पर आयोजित यह कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उददेश्यों को पूर्ण कराने में सेतू का कार्य करेगा। श्री शिव भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, छात्र-छात्राओं में कौशल विकास कर सरकारी नोकरियों पर निर्भरता खत्म कर स्वरोजगार उत्पन्न करने हेतु किया गया प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि एक समृद्ध, आत्म निर्भर, मजबूत एवं सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण उसके नागरिकों द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रतिभाशाली नागरिक बनाने के मूल विचार पर आधारित है। डॉ. संजय आर्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति किसी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र स्वरूप का नाम है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत की सांस्कृतिक जडों से जुडी है।
प्रतियोगिता में जिले के आठ महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर कु. प्रिया लोवंशी, शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी मालवा। द्वितीय स्थान कु. रचना कौरव, शासकीय एम.जी.एम. पी.जी. महाविद्यालय, इटारसी एवं तृतीय स्थान पर कु. नेहा पटवा, शासकीय गृहविज्ञान स्तनतकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम रही। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का आयोंजन किया गया है। इस अवसर पर डॉ. कुमकुम जैन, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्रीमती पूनम साहू, श्री रविन्द्र चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. नेहा सिकरवार, कु. क्षमा वर्मा, कु. प्रिया कलोसिया, कु. तरूणा तिवारी, कु. रश्मि मेहरा, कु. सरिता मेहरा, श्री हेमंत गोहिया, श्री राजेश कुशवाह एवं विभिन्न महाविद्यालय से पधारे हुए दल प्रंबधक एवं छात्राएँ उपस्थित थी।




