इटारसी : उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में दिनांक 01.11.2022 से दिनांक 07.11.2022 तक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 67 वर्ष पर शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में रंगोली, पोस्टर, नाटक, नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने देश का हदय मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश गौरवशाली यात्रा का वर्णन किया। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्राकृतिक क्षेत्रों, संस्कृति, महत्वपूर्ण इतिहास एवं अनेक रोचक पहलूओं की जानकारी मिलती है, जो हमारे लिये गौरव की बात है ।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. विशाखा सैनी, द्वितीय स्थान कु. रितिका चौरे, तृतीय स्थान कु. अंजली मालवीय ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. विशाखा सैनी, द्वितीय स्थान कु. प्रियांशी सोनी, तृतीय स्थान कु. मुस्कान मोहविया रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थन कु. शिखा चौधरी द्वितीय स्थान कु. प्रेरणा परदेशी, तृतीय स्थान कु. काशिफा खान व नाटक प्रतियोगिता में कु. हेमा पटेल एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिनांक 07.11.2022 को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के समापन अवसर पर वन्यप्राणी संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं आदिवासी डंडार नृत्य का आयोजन किया जावेगा तथा विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्रों का वितरण किया जावेगा।


