टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक जिला मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा प्रारंभ की गई बुंदेली जनसंवाद चौपाल पहल ग्रामीण अंचलों में पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में सामने आई है। यह पहल पुलिस की कार्यसंस्कृति को *जनसहभागिता, संवेदनशीलता एवं समाधान केंद्रित दृष्टिकोण* से जोड़ रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि पुलिस बल केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि नागरिकों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुने और प्राथमिक स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करे। इसी उद्देश्य से थाना एवं चौकी स्तर पर नियमित रूप से जनसंवाद चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।बुंदेली जनसंवाद चौपाल* के माध्यम से थाना एवं चौकी के अधिकारी-कर्मचारी ग्राम स्तर पर नागरिकों के साथ खुले वातावरण में बैठकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की सामाजिक, पारिवारिक, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा यथासंभव तत्काल निराकरण अथवा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को दिगोड़ा ,बमहोरी,बुढेरा की पुलिस टीम द्वारा थाना ,चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुंदेली जनसंवाद चौपालों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला समूह एवं युवा वर्ग ने सहभागिता की और अपनी समस्याएं एवं सुझाव पुलिस के समक्ष रखे धार्मिक स्थलों एवं आवासीय परिसरों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने एवं दान पेटियों की नियमित जांच पर बल दिया गया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया गया। नशा, जुआ एवं आपसी विवादों से दूर रहकर शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिक विषय बताते हुए किसी भी प्रकार की घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने की समझाइश दी गई। साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं ऑनलाइन ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता संदेश दिए गए। अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी सूचना की पुष्टि पुलिस से करने का आग्रह किया गया। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना देना नागरिक कर्तव्य बताया गया। जनचौपालों में शामिल ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अब पुलिस सीधे संवाद कर समस्याओं को समझती है और समाधान के लिए तत्पर रहती है, जिससे गांवों में सुरक्षा एवं भरोसे का माहौल बना है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि बुंदेली जनसंवाद चौपाल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद की दूरी को कम करना तथा विश्वास आधारित संबंध स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायतों की संख्या में लगभग 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो संवाद आधारित पुलिसिंग की सफलता को दर्शाता है। पुलिस की प्रतिबद्धता है कि संवाद, संवेदनशीलता और सहयोग के माध्यम से सुरक्षित समाज की स्थापना।

