नर्मदापुरम – भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम की वर्चुअल बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) को बूथ स्तर पर मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
नर्मदापुरम –भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम की वर्चुअल बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) को बूथ स्तर पर मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नर्मदापुरम जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक अलकेश आर्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 11 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस मनाया जाएगा। साथ ही संगठन की आर्थिक शुचिता एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्य श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा प्रारंभ की गई आर्थिक शुचिता की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करना होगा।
जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने निर्देश दिए कि जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर पुष्पाजंलि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि वर्चुअल बैठक में सासंद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि अभियान के जिला संयोजक विवेक गौर, जिला सहसंयोजक गोविंद राय, कुँवरसिंह यादव, जितेन्द्र सिंह चौहान, नवनीत नागपाल, जिला महामंत्री ज्योति चौरे सहित मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, आजीवन सहयोग निधि के मंडल टोली के सदस्य वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने किया तथा तकनीकी व्यवस्था सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के राहुल पटवा, गजेन्द्र सिंह चौहान, राहुल ठाकुर के द्वारा की गई।

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260
