इटारसी : शहर के अधिवक्ता आनंन पटेल निवासी चामुण्डा चौराहा, गाँधी नगर पर बीते दिन आरोपी आर्यन पटेल द्वारा बालाजी स्टेशनरी पर हमला किया गया । आरोपी के पिता देवेन्द्र पटेल विधायक प्रतिनिधि है। एंव माता नगरपालिका परिषद् इटारसी में सभापति है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एकदम से आते ही गाली गलौच देकर हार्स पाइप से अधिवक्ता के साथ मारपीट कर हमले को अंजाम दिया। जिससे कि उन्हें पेट एवं सीने में अंदरूनी चोट लगी है। इस घटना में उनकी पत्नि स्वाती पटेल एव मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। धटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर थाने में एफ आई आर दर्ज की है। किन्तु अभी तक कार्यवाही में विलम्ब हो रहा हैं इस हेतु अधिवक्ता के परिवार ने पुलिस पर राजनैतिक प्रभाव मे न आते हुए त्वरित कार्यवाही चाही हैं। मामले की पूरी जानकारी आगे कार्यवाही हेतु फरियादी अधिवक्ता आनंद पटेल ने अध्यक्ष अधिवक्ता संघ इटारसी को आवेदन दिया है।
जारीकर्ता :- सरिता गौर


