इटारसी : बीती रात शंकर मंदिर के पीछे, ओझा बस्ती, रेलवे ट्रैक के पास न्यास कॉलोनी इटारसी में जयदीप भाट उर्फ़ बंटा की जघन्य हत्या हुई। मृतक भाट मोहल्ला निवासी हैं मृतक पर कई बार चाकुओं से वार कर मारा गया हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल अंशु भाट, नमन भाट, शेखर नायक, मनोज ठाकुर, संदेश भाट को रात में न्यास कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है । उनके परिवार के भाई अमन भाट एवं माँ बिट्टी भाट ने हत्या में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कहा है कि जल्द सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।





