टीकमगढ़। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार नगर में विकास के कार्यों को गति दी जा रही है और विकास के कार्यों में चार चांद लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और पार्षद एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक ,पार्षद एवं टीकमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान सहित नगरपालिका के संबंधित – अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कॉलोनी वासियों की मौजूदगी में नगर के सुभाष पुरम कॉलोनी में शिव मंदिर के पास सीसी निर्माण एवं नल पाइपलाइन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया जहां इस अवसर पर कॉलोनी वीसियों सहित नपा के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने अन्य जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के संबंधित अधिकारी,कर्मचारियों के साथ नगर की सुभाष परम कॉलोनी में शिव मंदिर की समीप सीसी साथ निर्माण और नल पाइप लाइन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

