टीकमगढ़। बीते दिनों सिविल लाइन क्षेत्र में फुटपाथ पर लगने वाले हाथ ठेलों पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर हाथ ठेलों को तितर-बितर कर दिया था इस कार्यवाही को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुद्दे और सुझाव आए थे जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है।लेकिन इस ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद से ही प्रशासन मौन नजर आ रहा है जहां नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर दुकानों के सामने जो अतिक्रमण पसरा रहता है उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है ना ही नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए कोई ठोस प्रयास किए जाते हैं,केवल गरीब मजदूर फुटपाथ पर ठेले लगाने वालों को तितर-बितर कर प्रशासन ने अपनी पीठ थपथपाली। इस कार्रवाई में प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे जबकि असल में अतिक्रमण तो नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहा पर पसरा रहता है जहां कभी-कभी तो लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है इन हालातो में नगर की यातायात व्यवस्था चौपट रहती है इसके सुधार को लेकर ना तो सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के मुद्दों को और सुझावों को ध्यान में नही रखा जाता है और ना ही प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कार्यवाही की है केवल फुटपाथी हाथ ठेलो को हटाकर ही प्रशासन ने कार्रवाई को ठडे बस्ते में डालकर अतिक्रमण हटाओ के नाम पर वाह-वाही लूट कर अपनी पीठ थपथपाली है। क्या? केवल सड़क किनारे फुटपाथ पर लगाने वाले हाथ ठेला बालों को ही हटाने के मुद्दे और सुझाव सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आए थे, नगर की दिनों दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था के सुझाव और मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं, कोई कार्यवाही नहीं, लोगों का मानना है कि मुख्य समस्या तो नगर के मुख्य मार्ग और मुख्य चौराहों पर यातायात की रहती है जहां वास्तविक कार्यवाही और मुद्दों,सुझावों पर अमल करने की जरूरत है, लेकिन इस और प्रशासन अपना मुंह फेर लेता है जिसके चलते इसका खामयाजा नगर वासियों को बदत्तर यातायात व्यवस्था के रूप में भुगतना पड़ता है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

