इटारसी : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवीन पदों के सृजन की जानकारी विधानसभा में मांगी है। नवीन पदों के सृजन हेतु वर्ष 2022 में किए गए पत्राचार की जानकारी मांगी है। इस पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से वर्ष 2022 में 20 मई और 2 अगस्त को लिखा गया है। प्राप्त पत्रों पर प्रस्ताव तैयार कर शासन एवं वित्त विभाग को भेजा है। पत्रों की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। समय सीमा बताना भी संभव नहीं है। विधायक ने पूछा कि नवीन पदों का सृजन कब तक होगा। क्या पॉलिटेक्निक में स्वीकृत किए गए नए संकाय में नए छात्रों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। क्या शासन सुनिश्चित करेगा कि शासकीय पॉलिटेक्निक नर्मदापुरम में वर्ष 2023 एवं 24 में नवीन पदों का सृजन एवं छात्रों का प्रवेश हो सकेगा।

