मुख्य नहर से शासकीय प्राथमिक शाला पथरोटा तक सड़क निर्माण की NOC के लिए निवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन I
इटारसी। बिहारी कॉलोनी के निवासियों ने मुख्य नहर मार्ग से होकर शासकीय प्राथमिक शाला पथरोटा तक सीसी रोड निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) राजस्व, इटारसी को एक ज्ञापन सौंपा है।
चार माह से अटकी है एन.ओ.सी. ज्ञापन में निवासियों ने अवगत कराया कि पंचायत द्वारा जनहित के इस कार्य हेतु प्रस्ताव बनाकर सिंचाई विभाग से अनुमति (NOC) मांगी गई थी। परंतु पिछले लगभग चार महीनों से यह प्रक्रिया सिंचाई विभाग में लंबित पड़ी हुई है। मार्ग पर सीसी रोड न बनने के कारण बिहारी कॉलोनी के रहवासियों तथा शासकीय प्राथमिक शाला पथरोटा जाने वाले स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शीघ्र हस्तक्षेप की मांग रहवासियों ने बताया कि जिस कार्य में मात्र एक सप्ताह का समय लगना चाहिए, उसमें चार महीने की देरी जनहित के विपरीत है। उन्होंने SDM महोदय से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर सिंचाई विभाग से NOC दिलवाने और सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है, ताकि स्कूली बच्चों व स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड क्र. 01 के पार्षद दिलीप गोस्वामी,नेहा चौरसिया, भूपेन्द्र रेड्डी,लालमुनि चौरसिया, मुन्नी चौरसिया, पार्वती देवी, आशमा बेगम, अनुषु गोस्वामी, रवि चौरसिया, दीपक चौरसिया, रोशन सिद्दीकी, राजेश चौरसिया, कुणाल यादव, रवि राय, मुकेश राय, रंजीत चौरसिया, मिथिलेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, सचिन वर्मा, फैज अली,सैदा खातून सहित बिहारी कॉलोनी के कई निवासी उपस्थित रहे।

आज का विचार
“विकास की पहली शर्त समाधान है, रुकावट नहीं।
जब जनहित के कार्यों ,में तत्परता आती है, तब समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है।”
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

