भगवान श्री कृष्ण के दर पर पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जन्माष्टमी पर सेठानी घाट मंदिर में किया पूजन I
इटारसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर पूरे जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर यदुवंशी समाज के जिला मीडिया प्रभारी मनीष यादव ने कलेक्टर महोदय को पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समस्त धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। दर्शन एवं पूजन के दौरान कलेक्टर महोदय के साथ जिला पंचायत सभापति श्री उमेश यादव तथा यदुवंशी समाज के जिला युवा अध्यक्ष श्री राजा यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
आज का विचार
“धर्म और कर्तव्य पथ पर चलने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है।
जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
पत्रकार कुणाल पासवान,इटारसी (नर्मदापुरम)

