लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के हर बूथ पर जलेगा आशीर्वाद का दीप: विधायक ठाकुरदास नागवंशी I
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला टोली की बैठक संपन्न
इटारसी/नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला टोली की अहम बैठक संपन्न हुई।
अभियान के जिला संयोजक एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाते हुए संगठन की सेवा गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।
बैठक में जिला टोली सदस्य कुंवर सिंह यादव, मुकेश चंद्र मैना, गोविंद राय, राजेश तिवारी, अनिल बुंदेला, दीपक महालहा एवं अर्चना पुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने दी।
आज का विचार
“सच्ची जनसेवा वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
समर्पण और निष्ठा से किया गया कार्य ही सुशासन की असली पहचान बनता है।”
पत्रकार कुणाल पासवान

