टीकमगढ़।उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ बी0डी0 त्रिपाठी के द्वारा शहर में चल रहे ओवर लोड वाहनों एवं ओवर हाईट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली द्वारा पांच वाहनो को ओवर लोड एवं ओवर हाईट मे पकड़ कर एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालान कता किये गये जिनसे समन शुल्क 28500 रूपये वसूल किये गये। एवं उक्त वाहनो को हिदायत दी गई कि ओवर लोड एवं ओवर हाईट वाहन न चलाये। आंगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में निरी0 मनीष कुमार सउनि उदयराज सिंह प्र आर0 247 मनोज कुमार आर0 594 मुकेश उपाध्याय सराहनीय भूमिका रही।

