नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /पुलिस मुख्यालय भोपाल के अभियान अभिमन्यु के अंतर्गत दिनांक 17/6/ 2023 को जिला नर्मदापुरम में थाना कोतवाली एवं महिला थाना ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में बालागंज क्षेत्र में लड़कों एवं पुरुषों को अभियान अभिमन्यु के तहत जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को गुड टच , बैड टच , महिला संबंधी अपराधों के बारे में वीडियो क्लिप प्रोजेक्टर पर दिखाई गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विक्रम रजक , थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती सुरेखा निमोदा , उप निरीक्षक आम्रपाली, उपनिरीक्षक वैशाली स्टाफ के साथ मौजूद रहे। पुरुषों एवं लड़कों ने संकल्प किया कि हम अभिमन्यु बनकर महिलाओं एवं बच्चियों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु आगे आएंगे। सामाजिक कुरीतियों को दूर करेंगे कोई भी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देंगे।