इटारसी : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व नर्मदापुरम कांग्रेस मीडिया विभाग प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ने मांग की है कि सरकार सीबीएसई के टॉपर्स विद्यार्थियों के लिए केंद्र से लैपटाप दिलवाये और उनके साथ न्याय करे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता ,युवा तरुणाई को गुमराह करने के लिये वोट तो डबल इंजन के नाम पर मांगती है किंतु जब जनकल्याण और योजनाओं की बात आती है तो दूसरा इंजन खिसक जाता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में लाखों विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड से परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान बनाया और प्रदेश का गौरव बढाया है किंतु लैपटाप योजना का लाभ केवल एमपीबोर्ड के छात्रों को ही मिल रहा है। दोनों विद्यार्थी इसी प्रदेश के हैं किंतु एक को वंचित रखना न्यायसंगत नहीं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केलू उपाध्याय ने कहा कि जब भाजपा संयुक्त डबल इंजनों के नाम पर वोट मांगती है तो संयुक्त लाभ भी दे अन्यथा इसे युवा पीढ़ी से वोट की ठगी ही माना जायेगा प्रदेश की भाजपा सरकार सीबीएसई टापर्स के लिये केंद्र सरकार से लैपटाप की मांग उठाकर न्याय की गुहार लगाये।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

