नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वीणा पाणि संगीत परिवार द्वारा शास्त्रीय संगीत सभा एवं वरिष्ठ संगीतकार/साहित्यकार का सम्मान कार्यक्रम जनवरी माह में होगा। संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव ने बताया कि श्री राम परसाई के निवास पर हुई बैठक आयोजित की गई । बैठक में कार्यक्रम रूपरेखा तैयार की गई। आदित्य परसाई ने बताया कि शास्त्रीय संगीत सभा मुख्य आकर्षण होगा, सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई, जिसका निर्वहन संस्था सदस्य करेंगे, संस्था द्वारा ये कार्यक्रम लगातार 7 वर्षों से किया जा रहा हैं, इस कार्यक्रम हेतु प्रबुद्ध जनों का सहयोग प्राप्त होता हैं, जिससे इस कार्यक्रम की भव्यता प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही हैं। यह कार्यक्रम संस्था संरक्षण अरुण शर्मा जी, अशोक जमनानी , वैभव शर्मा एवं मार्गदर्शक रामसेवक शर्मा, विजय परसाई, राम परसाई , राजेश कुलश्रेष्ठ, अमित पाराशर , प्राण कृष्ण साईं के मार्गदर्शन में होता है। बैठक में वीणा पाणि संस्था परिवार से गौरभ सैनी, आदित्य नारायण परसाई, उदित नारायण तिवारी, ऋत्विक राजपूत, गोपाला अग्रवाल, विशाल सगर, सक्षम पाठक, विपुल दुबे, निकुंज सैनी, योगेंद्र दिवालिया, वैशाली तिवारी, सुरभि/सौम्या वशिष्ठ सौम्या कौशिक संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था सचिव अमित नामदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722